ख़ूबसूरत प्रियंका गुप्ता का चाय स्टाल जब्त, फूट-फूटकर रोने लगीं || STVN INDIA ||

 

 

चाय वाली का स्टाल किया जब्त,फूट-फूटकर रोने लगीं प्रियंका,लालू यादव के लगाई गुहार

ख़ूबसूरत प्रियंका गुप्ता का चाय
स्टाल जब्त,फूट-फूटकर रोने लगीं

कॉलेज बाहर स्टॉल लगाने वाली ग्रेजुएट चाय वाली उस समय फूट- फूटकर रोने लगी जब नगर निगम ने उसके स्टॉल को जप्त कर लिया। मामला बिहार के पटना का है। जिस पर प्रियंका ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के सामने अपनी बात रखकर दुकान दिलाने की मांग की है। दरअसल वीमेन्स कॉलेज के बाहर प्रियंका गुप्ता चाय का स्टॉल स्टाल लगाती है। तेजी से सुर्खियों में आई प्रियंका के पास कई हस्तियां चाय का चुस्की लेने जा चुके हैं। भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह भी यहां आकर चाय पी चुकी हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका गुप्ता का स्टाल नगर निगम ने जब्त कर लिया है। जिससे प्रियंका के आंसू छलक पड़े थे। ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता चाय वाली के नाम से मशहूर बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली है जो वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से कॉमर्स से स्नातक है। सहदेव महतो मार्ग में लगे चाय के स्टाल को नगर निगम ने गुरुवार को जब्त कर लिया था। नूतन राजधानी अंचल के राजस्व पदाधिकारी रविश कुमार ने बुधवार को पदभार संभाला है। पहले ही दिन अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। जंहा सड़क पर अतिक्रमण होने की बात कहकर चाय के स्टॉल को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। कारण बताया कि इससे रास्ता जाम होता था। अभियान चलाकर सभी अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। स्टॉल जब्त होने के बाद प्रियंका गुहार लगाने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पहुंच गई। जहां पूर्व सीएम लालू प्रसाद से अपनी बात रखकर दुकान दिलाने की मांग की। बाहर आकर प्रियंका बोली की लालू यादव बीमार थे। वो ज्यादा कुछ बोले नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम से एक आवेदन दे दो, तुम्हारी बात सीएम तक पहुंचवा दूंगा।

#chaiwali #chaiwalipriyanka #chaiwalipriyankagupta #chaiwalipatna #viral #viralvideo #STVNINDIA #biharnews #patnanews


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
20-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.