सागर-दमोह लाइन पर उफनती नदी पर दो टुकड़ों में बट गई मालगाड़ी

सागर-दमोह के बीच उफनती नदी पर दो टुकड़ों में बंट गई मालगाड़ी


सागर-दमोह लाइन पर उफनती नदी पर दो टुकड़ों में बट गई मालगाड़ी

सागर-दमोह जिले के बीच भारी बारिश में उफनती नदी के पुल पर एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत यह रही कि ट्रेन के पीछे वाले गार्ड को जब अहसास हुआ कि ट्रेन के डिब्बे धीमी हो रहे हैं तो उसने तुरंत वायरलैस पर ट्रेन के पायलट और रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दी थी। ब्रेक लगाते-लगाते ट्रेन सुनार नदी के ओवरब्रिज तक जा पहुंची थी। सूचना मिलने पर तत्काल इस रूट पर दोनों ओर से ब्लाकेज जारी किए गए ताकि अन्य कोई ट्रेन इस ट्रेक पर न आ सके।
सागर-दमोह के बीच में पथरिया रेलवे स्टेशन के पास बेरखेड़ी में सुनार नदी के रेलवेब्रिज के पहले दोपहर में एक मालगाड़ी ट्रेन की अचानक कफलिंग टूट गई और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन के साथ जुड़े डिब्बे आगे निकल गए और करीब आधे डिब्बे पीछे छूट गए। ट्रेन के पीछे गार्ड को जब अहसास हुआ कि ट्रेन की स्पीड एकदम से कम हो गई है, तो उसने वायरलेस पर ट्रेन के ड्राइवर से संपर्क किया और उसे जानकारी दी, जिसके बाद उसने गाड़ी के ब्रेक लगाए।


By - sagar tv news
23-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.