MP | मगरमच्छ का थाने में सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है माजरा

 

दमोह जिले की तेजगढ़ पुलिस चौकी में एक मगरमच्छ ने सरेंडर किया तो पुलिस दहशत में आ गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रस्सियों से जगकड़कर गिरफ्त में लिया गया। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पर पहुंची और जाल में बांधकर मगरमच्छ को सुरक्षित प्राकृतिक आवास ब्यारमा नदी पहुंचाया गया। बता दे की इमलिया थानां के तहत आए वाली तेजगढ़ पुलिस चौकी में बीती देर शाम हड़कंप मच गया। थाना स्टाफ और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। दरअसल यहां पास के बरसाती इलाके से होते हुए एक मगरमच्छ पुलिस चौकी के परिसर से होते हुए बिल्डिंग के दरवाजे तक पहुंच गया। गनीमत रही उस समय परिसर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, स्टाफ थाने के अंदर अपने काम में लगा था। जैसे ही मगरमच्छ पर एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो उसने जोर से आवाज लगाकर बाकी स्टाफ को इसकी जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
25-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.