महिला के साथ रंगीन फोटो सामने आने के बाद बड़ी मुश्किलें ! ओलिंपिक संघ सचिव मामला

 

आपत्तिजनक हालत में बुरे फंस गए यूपी ओलिंपिक संघ के सचिव आनंदेश्वर पांडेय
यूपी ओलिंपिक संघ के सचिव की आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर खेल जगत में हड़कंप मच गया है और वे गहरे विवाद में फंस चुके हैं। इंटरनेट पर अलग-अलग महिलाओं संग उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकीं हैं। एक फोटो में तो सचिव आनंदेश्वर पांडेय भारतीय टीम के किट में नजर आ रहे हैं। इससे राज्य और देश दोनों की छवि खराब हो रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी केडी सिंह बाबू ने जिला अधिकारी को पत्र भी लिखा है। जिससे उनकी सारी करतूतें बताई गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए आनंदेश्वर पांडेय ने इसे षडयंत्र बताया। साथ ही आईओए के कुछ पदाधिकारियों पर छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया। साथ ही पांडेय ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से सोशल मीडिया पर छवि खराब करने की शिकायत भी की है। पांडेय का आरोप है कि भारतीय ओलिंपिक संघ के कुछ समय में चुनाव होने वाले हैं, जिसमें वह भाग लेने वाले हैं, लेकिन संघ के कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें बदनाम करने के इरादे से साजिश रची है। गौरतलब है कि आनंदेश्वर पांडेय लंबी दूरी के राष्ट्रीय धावक रह चुके हैं। बतौर हैंडबॉल खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत करने वाले पांडेय ने पहली बार 1977-78 में हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधत्व किया था। बाद में प्रदेश स्तर पर राज्य खेल संघों के साथ मिलकर से कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स की नेशनल-इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन भी किया। यूपी सरकार ने 2016 में उन्हें यश भारती पुरस्कार से नवाजा था।


By - SAGAR TV NEWS
26-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.