सागर लोकायुक्त ने पूर्व CMHO से रिश्वत मांगने वाली अधिकारी समेत 2 को पकड़ा !

सागर लोकायुक्त ने पूर्व CMHO से रिश्वत मांगने वाली अधिकारी समेत 2 को पकड़ा !

10 हजार की रिश्वत लेते धरी गयी महिला अधिकारी !

एमपी के टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के जिला कोषालय में लोकायुक्त सागर की टीम ने छापामार कार्यवाही की। और जिला कोषालय अधिकारी विभूति अग्रवाल के अलावा सहायक कोषालय अधिकारी शिवराम प्रजापति को 10,000 की रिश्वत रिस्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आवेदक टीकमगढ़ के पूर्व मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी शिवेंद्र चौरसिया से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले जीपीएफ और क्लेम को पास करने के लिऐ 15 हजार रुपये की मांग की थी। जिसमें आवेदक ने पहले 5 हजार रूपये दे दिए थे। बाकी 10 हजार रूपये लेते हुऐ जिला कोषालय अधिकारी विभूति अग्रवाल को रंगे हाथों पकड़ लिया।
लोकायुक्त सागर की टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सागर लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि टीकमगढ़ के पूर्व सीएमएचओ शिवेन्द्र चौरसिया ने शिकायत की थी कि उनके रिटायरमेंट के बाद पेंशन ,जीपीएफ के बिल और क्लेम को निकालने के लिए जिला कोषालय अधिकारी विभूति अग्रवाल द्वारा 15 हजार की रिश्वत मांगी थी।
वहीं पूर्व सीएमएचओ शिवेंद्र चौरसिया ने बताया कि वो अक्टूबर 2021 में रिटायर हुए थे। तभी से वर्तमान तक उनकी पेंशन और रिटायरमेंट के बिल को पास करने के लिए मैडम पिछले 10 महीने से टाल रही थी। बताया की उनका करीब 35 लाख रूपये का रिटायरमेंट का क्लेम है।--


By - Sudhir Kumar Jain Sagar TV News from Tikamgarh.--------
31-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.