सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में महिला सिपाही भूल गई वर्दी की मर्यादा

 

एक महिला सिपाही को सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का ऐसा चस्का लगा है की पूछिए ही मत, एक के बाद एक रील्स बनाकर उन्हें उपलोड किया जा रहा है। जिससे वो ट्रॉल भी हो रही हैं। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा का है। जहां इस महिला सिपाही को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रील बनाने का एक जुनून सा चढ़ने लगा है। इसमें दिलचस्प बात ये है की इस दौरान वो अपनी खाकी वर्दी तक की परवाह नहीं कर रही हैं। कभी गानों पर तो कभी डायलॉग पर वीडियो बनाये जा रहे हैं। लगभग सभी वर्दी पर ही बनाये गए हैं। सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर बढ़ाने में लगी अमरा कोतवाली में तैनात महिला सिपाही वर्षा राठी वर्दी की मर्यादा को ताक पर रख रही हैं। और अपना क्रेज बढ़ाने में लगी हुई हैं। अब कहा ये भी जा रहा है की अगर यू ट्यूब पर ही अपना दमखम दिखाना था तो उत्तर प्रदेश पुलिस में क्यों तैनात हो गई। ऑफिस में बैठकर सरकारी कामकाज छोड़ महिला सिपाही सोशल मीडिया पर रील बनाकर वर्दी की मर्यादा को भूलकर महकमे को बदनाम करने में लगी हुई हैं।
खैर ये मामला सामने आने के बाद देखने वाली बात होती है की महिला सिपाही को लेकर आला अधिकारी क्या रुख अपनाते हैं।


By - SAGAR TV NEWS
04-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.