बुजुर्ग का बैग काटकर 80 हजार रूपये चोरी करने वाली तीन महिलाएं धरी गई

बुजुर्ग का बैग काटकर 80 हजार रूपये चोरी करने वाली तीन महिलाएं धरी गई

बुजुर्ग का बैग काटकर 80 हजार चोरी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

एक बुजुर्ग की बैग काटकर उससे 80 हजार रूपए की चोरी करने वाली तीन महिलाओं को टीकमगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस ने पकडा है। पत्रकार वार्ता में एसडीओपी बीडी शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि शहर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के गेट से एक बुजुर्ग व्यक्ति के बैग काटकर उसमें रखे रुपए निकालने का मामला सामने आया था, जिसमें बुजुर्ग नारायण दास शर्मा ने पुलिस को बताया था कि जब वह बैक से बाहर निकलकर अपनी साईकिल में बैग रख रहा था तभी किसी ने बैग काट कर रूपए चुरा लिए थे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू तो पता चला कि बैंक के गेट पर खड़ी तीन महिलाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को लगाकर तीनों महिलाओ की तलाष शुरू की और इनको बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे 80 हजार रुपए में से 24 हज़ार रुपए बरामद किये और उस्तरा भी जप्त किया। यह महिलाएं उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है कि और कहां कहां चोरी की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर और छतरपुर जिले के हरपालपुर में हुई चोरी के फुटेज में भी यह तीनों महिलाएं चोरी करते हुए दिखाई दे रही है।


By - sagar tv news
07-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.