Salman khan के साथ बड़ी साजिश का पर्दाफाश || STVN INDIA ||

 

Salman khan के साथ बड़ी साजिश का पर्दाफाश

सलमान को मारने की साजिश
लॉरेंस गैंग के शूटर्स के निशाने पर थे

पिछले तीन महीने में सलमान खान
पर हमले की दो और कोशिशें

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को
किया खुलासा

फार्म हाउस के रास्ते में मारने
का बनाया था प्लान

पिछले 4 साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के
निशाने पर हैं सलमान खान


लॉरेंस गैंग ने पिछले तीन महीने में सलमान खान पर हमले की दो और कोशिशें कीं ये खुलासा पंजाब पुलिस ने गुरुवार को किया। सलमान खान पिछले 4 साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। इस मामले में नया खुलासा के अनुसार लॉरेंस गैंग ने पिछले तीन महीने में सलमान पर हमले की दो और कोशिशें कीं। गैंग ने सलमान को उनके फार्म हाउस के रास्ते में मारने का प्लान बनाया था।

पुलिस ने बताया कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस ने सलमान को मारने की प्लानिंग की थी। प्लान A के फेल हो जाने के बाद गैंग ने प्लान B तैयार किया था। इस प्लान को गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित जो लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर है उसे चुना था और यह तय हुआ था कि पनवेल फार्महाउस जाने के वक्त एक्टर पर जानलेवा हमला किया जाए।

कैसे हुआ खुलासा?

पंजाब पुलिस ने शूटर कपिल पंडित को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। उसी ने पूछताछ में सलमान की हत्या की साजिश का खुलासा किया और पूरी साजिश के बारे में बताया।

लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान सलमान को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान सिर्फ दो बार ही जोधपुर में कोर्ट पेशी पर आए। दोनों बार उनकी सुरक्षा सख्त रखी गई। हाल ही में सलमान के वकील को भी धमकी भरा लेटर मिला था। ऐसा ही लेटर उनके पिता सलीम खान को भी मिल चुका था। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि ये लेटर लॉरेंस ने ही भेजे थे।

#salmankhan #lawrencebishnoi #siddhumoosewala #bollywood #SalmanKhan #SharpShooter #BlackBuck #SidhuMoosewalaMurderCase #SidhuMoosewalaDeath #MumbaiPolice #lawrencebishnoi


By - Salman khan के साथ बड़ी साजिश का पर्दाफाश || STVN INDIA
15-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.