टैटू का शौक युवक को ले डूबा, हाथ पर बने टैटू से सलाखों के पीछे पहुंचा चोर !

 

आज के समय में टैटू बनवाना युवाओं को काफी पसंद है लेकिन एक चोर ऐसा भी है जिसे टैटू के शौक ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन का है। पुलिस ने करीब एक महीने पहले मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। इस चोरी के बाद चोरों को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं वारदात को अंजाम देते समय चोर ने एक चालाकी की। उसने सीसीटीवी कैमरों को मोड़ दिया था। जांच के दौरान पुलिस को फुटेज में कैमरे मोड़ते हुए चोर की नकाब में तस्वीर सामने आई। तस्वीर पर बने टैटू से पुलिस चोर तक पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक ये घटना 12-13 अगस्त की दरमियानी रात की है। तर्रा गांव पाटन निवासी त्रिभुवन लाल साहू की मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। दुकान का शटर साईड से टूटा था। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने दुकान की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस दौरान एक चोर शटर के किनारे से घुसकर अंदर घुसता दिखाई दिया। चोर ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को पकड़ा और उसे मोड़ दिया। और इसी से वो धरा गया। पुलिस ने फुटेज अपने माध्यम से वायरल कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
आरोपियों की पहचान रायपुर आमापारा अग्रसेन चौक निवासी शेखर ठाकुर उर्फ सोनू और रिकास हियाल के रूप में हुई। पुलिस ने आमापारा रायपुर में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। दोनों ने बताया की लोहर्सी निवासी अपने साथी योगेश निर्मलकर और राहुल ठाकुर के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
मामले में पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
16-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.