गर्ल्स हॉस्टल में नहाते समय 60 छात्राओं का Video Viral, एक आरोपी छात्रा गिरफ्तार !

गर्ल्स हॉस्टल में नहाते समय 60 छात्राओं का Video Viral, एक आरोपी छात्रा गिरफ्तार !

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का नहाते समय वीडियो वायरल से हड़कंप !

गर्ल्स हॉस्टल में नहाते समय 60 छात्राओं का वीडियो बनाने के बाद वायरल किये जाने से हडकंप मच गया। जिसके बाद जमकर बवाल मचा। मामला चंडीगढ़ के एक निजी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं वीडियों वायरल होने के बाद 8 छात्राओं द्वारा जान देने की कोशिश करने की बात सामने आई थी। हालांकि इस बात का पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस की माने तो किसी भी छात्रा ने सुसाइड करने का प्रयास नहीं किया था। इस बीच एक और वीडियो सामने आया जिसमें आरोपी छात्रा को छात्राओं और हॉस्टल की प्रतिनिधि द्वारा लताड़ लगाते हुए देखा जा सकता है। आरोपी छात्रा से बार-बार यह सवाल पूछा जा रहा है कि उसने ऐसा क्यों और किसके कहने पर किया।
पुलिस के मुताबिक 6 छात्राओं का वीडियो बनाने के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी छात्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है की पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार आधी रात को उस वक्त हंगामा हो गया। जब एक छात्रा ने यहां पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो बना लिया जिसे बाद में उसे वायरल कर दिया।


By - sagar tv news
18-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.