Dance Stapes के जरिए Traffic Control करने वाले Jogendra हुए Viral, Social Media पर भी छाए |STVNINDIA

 

 

डांस स्टेप के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले जोगेंद्र हुए वायरल, सोशल मीडिया पर भी छाए

डांस स्टेप से ट्रैफिक कंट्रोल
करने वाले जोगेंद्र छा गए

ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले होमगार्ड
जवान देश के नए डांसिंग कॉप

इस अंदाज के लिए राज्य सरकार
6 दिसम्बर को करेगी सम्मानित

इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत को कौन नहीं जानता जो अपने एक अलग अंदाज़ में ट्रैफिक को संभालते हैं। वहीं दूसरी तरफ देहरादून की सड़कों पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने वाले होमगार्ड जोगेंद्र कुमार इन दिनों देश के नए डांसिंग कॉप बने हुए हैं। जोगेंद्र कुमार अपने अनोखे अंदाज से सड़क पर रहकर ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं। जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। उनके वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। जोगेंद्र को उनके इस अंदाज के लिए अब राज्य सरकार सम्मानित करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक उन्हें आगामी 6 दिसंबर के दिन होमगार्ड डिस्क और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। बीते गुरुवार को कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने यह घोषणा की।
जोगेंद्र कुमार की प्रशंसा डीजीपी अशोक कुमार ने भी एक ट्वीट के जरिए की है।
वहीं इस सम्मान की घोषणा से जोगेंद्र कुमार काफी खुश हैं। न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा की उनका यह अनोखा अंदाज लोगों के चेहरे पर खुशी लेकर आता है। जिसे देखकर वो काफी खुश होते हैं। ऐसा इसलिए किया ताकि लोग ट्रैफिक सिग्नल पर रूकने के बाद बोर न हो और उनका मनोरंजन होता रहे।


By - SARJU PATEL,STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
18-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.