गांजा तस्कर को घूस लेकर छोड़ा, Video वायरल होने के बाद 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड !

गांजा तस्कर को घूस लेकर छोड़ा, Video वायरल होने के बाद 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड !

गांजा तस्कर को घूस लेकर छोड़ा 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड !


1 चौकी इंचार्ज, 1 हेड कांस्टेबल और
2 कांस्टेबल को किया गया सस्पेंड

घूस लेने वाले कांस्टेबल के खिलाफ
मुकदमा भी किया गया दर्ज

गांजा तस्कर को घूस लेकर छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला यूपी के नोएडा का है। गांजा तस्कर से घूस लेकर छोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद आला अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-57 पुलिस चौकी पर तैनात एक चौकी इंचार्ज, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को सस्पेंड किया है। साथ ही घूस लेने वाले कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक नोएडा में गांजा तस्करों के साथ पुलिसकर्मियों की सांठगांठ का खुलासा हुआ है। आरोप है की सेक्टर-57 पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल ने २० हजार की घूस लेकर गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए गांजा तस्कर को छोड़ दिया। लेकिन घूस लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो जांच की गयी है।
वीडियो में देखा जा सकता है। की आरोपी नोट गिनकर सेक्टर-57 पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल सोनू को देता है जिसे वह जेब में रख लेता है। इस दौरान पीड़ित के एक साथी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें आयुक्त कार्यालय की तरफ से वीडियो के संबंध में जांच करने के निर्देश दिए गए। जो सही पाया गया। इस मामले में थाना-58 क्षेत्र स्थित सेक्टर-57 चौकी इंचार्ज लवकेश कुमार, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं घूस लेने वाले कांस्टेबल सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।--------

 


By - sagar tv news
19-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.