11 दिन से लापता युवक इस तरह मिला की परिजनों ने चक्काजाम कर दिया !

11 दिन से लापता युवक इस तरह मिला की परिजनों ने चक्काजाम कर दिया !

फंदे पर झूलता मिला 11 दिन से लापता युवक !

11 दिन से लापता एक युवक की डेड बॉडी फंदे पर झूलता हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। घटना दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके की है जहाँ परिजनों ने मर्डर का आरोप लगाते हुए संजय चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का नाम हरिदास सेन है जो घोघरा निवासी है। उसकी उम्र 22 साल थी। बताया गया की युवक 11 दिन से घर से लापता था। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। मंगलवार को सुबह एक खेत में हरिदास की डेड बॉडी पेड़ पर बने हुए फंदे पर झूलती हुई मिली। जिसकी सूचना गांव के कोटवार ने पुलिस को दी। वहीं घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पथरिया पहुंचे। साथ ही नगर के संजय चौराहा पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया। जिन्हे पुलिस ने समझाइश दी तब वो माने। परिजनों का आरोप है कि युवक का मर्डर कर उसकी बॉडी पेड़ से लटकाई गई है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया। जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है।
मृतक के भाई मनोज सेन का आरोप है। कि कुछ दिन पहले परिवार के चाचा-चाची ने उसके भाई के साथ मारपीट की थी। उसने उन्ही पर आशंका जताई।
थाना प्रभारी रजनी शुक्ला का कहना है। की पूरे मामले की जाँच की जा रही है।


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.-
20-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.