रुला गया सभी को हंसाने वाला,मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को कहा अलविदा

रुला गया सभी को हंसाने वाला,मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को कहा अलविदा

रुला गया हंसाने वाला अलविदा...राजू श्रीवास्तव


42 दिनों तक ज़िंदगी और मौत
से लड़ते रहे राजू श्रीवास्तव

10 अगस्त को जिम करते
समय आया था हार्ट अटैक

सभी को हँसाने वाला आज सबको रुला कर चला गया। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल 10 अगस्त को जिम करते समय हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जंहा अपनी जिंदगी के लिए 42 दिनों तक लड़ते रहे। लेकिन आज उनके निधन की खबर मिलते हर जगह शोक की लहर फैल गयी है। कई बड़ी हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है।
बता दे राजू श्रीवास्तव का जन्म एक सामान्य परिवार में 25 दिसंबर 1963 को कानपुर के नयापुरवा में हुआ था। बचपन में इनको सत्य प्रकाश नाम मिला था। जो आगे जाकर राजू श्रीवास्तव बन गए। बचपन से ही राजू घर पर आने वाले मेहमानों के सामने मिमिक्री करते और स्कूल में टीचर की भी नकल उतारकर लोगों को खूब हंसाया करते थे। राजू बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे। इसके लिए 1982 में लखनऊ छोड़कर सपनों के शहर मुंबई चले गए। उन्होंने 1993 में हास्य की दुनिया में कदम रखा था।कई सालों के संघर्ष के बाद 2005 में उन्हें पहचान तब मिली। जब दि ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में अपना हुनर दिखाया। जो नाम उन्होंने लॉफ्टर चैलेंज में आने के बाद कमाया, वह लोगों की जुबान पर छा गया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया। इसी शो के बाद उन्हें किंग ऑफ कॉमेडी का नाम मिला था। उन्होंने करीब 19 फिल्मों में काम किया। राजू भले ही एक सफल कलाकार रहे हो। लेकिन इनका शुरुआती करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं हैं हैं तो सिर्फ उनकी यादें।

 

 


By - STVN INDIA ||
21-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.