सागर-मंत्री गोपाल भार्गव नहीं करेंगे चुनाव प्रचार,गढ़ाकोटा में दिया बड़ा बयान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले की गढ़ाकोटा नगर पालिका में चुनाव प्रचार के बीच पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने नगर पालिका मैं पार्षद का चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार नहीं करने का ऐलान कर दिया है। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि जिस तरह मेने अपने विधानसभा का चुनाव प्रचार नहीं किया और अब ना ही नगर पालिका में चुनाव प्रचार करूंगा। क्योंकि मुझे खुद से ज्यादा यहां की जनता पर, यहां के लोगों पर, यहां की बस्ती पर भरोसा है। बता दें कि गढ़ाकोटा नगर पालिका कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव का गृह नगर है। और यह उनकी विधानसभा का भी क्षेत्र है यहां पर राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा 23 वार्डो के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं । कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशियों के सामने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है ।
दोनों ही दल चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है 2 दिन बाद रविवार की शाम यहां पर चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। ऐसे में लालपुरा स्थित एक बैठक में पहुंचे मंत्री भार्गव ने यह ऐलान कर साफ संदेश दे दिया है कि भाजपा को यहां पर जीतने के लिए चुनाव प्रचार तक की जरूरत नहीं है ।
27 तारीख को यहां पर मतदान किया जाएगा और 30 सितंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा की जनता भाजपा और कांग्रेस में से किस पर अपना विश्वास जताती है।


By - Ravi soni garhkota
22-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.