विदेश से लड़कियां बुलाकर हो रहा था कुछ और ही काम, दो विदेशी लड़कियां गिरफ्तार !
विदेश से लड़कियां बुलाकर हो रहा था कुछ और ही काम, दो विदेशी लड़कियां गिरफ्तार !
अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट पर छापा दो विदेशी लड़कियां गिरफ्तार
विदेशी लड़कियों को बुलाकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट
उज्बेकिस्तान की दोनों लड़कियों का 2019 में समाप्त हो गया था भारतीय वीजा
पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो विदेशी युवतियों को हिरासत में लिया है। साथ ही रैकेट चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को नागपुर के एक नामी होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। साथ ही ये भी पता चला की कुछ लड़कियों को इस काम के लिए विदेश से लाया गया है। नागपुर पुलिस की अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने संबंधित होटल में छापेमारी की। जहाँ सामने आया की वहां वेश्यावृत्ति हो रही थी। जिस पर पुलिस ने दो विदेशी लड़कियों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया गया की ये दोनों युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। जो जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत आई हैं। इनके जरिए नागपुर में पिछले कई दिनों से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। आरोपी इन लड़कियों के जरिए दिल्ली, पुणे और मुंबई में देह व्यापार करता था। इसके बाद उन्हें नागपुर लाया गया। पुलिस की माने तो दोनों युवतियों का भारतीय वीजा 2019 में ही समाप्त हो गया था। इस मामले में पुलिस को किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर शक है। साथ ही आशंका है की उज्बेकिस्तान से और युवतियों को लाया गया है। फ़िलहाल पुलिस जाँच में।