अमावस्या की शाम खेर माता मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन !

अमावस्या की शाम खेर माता मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन !

खेर माता मंदिर में अमावस्या की शाम भव्य महाआरती !

शारदेय नवरात्र की शुरुआत हो गयी है। इसी को लेकर भक्त माँ की आराधना में डूबे हुए हैं। वहीं दमोह जिले के बटियागढ़ तहसील के फुटेरा कला में अमावस्या की शाम को खेर माता मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिन भर पूजा पाठ का चलता रहा। तो शाम के समय महाआरती स्थानीय निवासी राजेश राय के नेतृत्व में विधिवत तरीके से हुई। इस महा आरती के आयोजन में मंदिर समिति का भी योगदान रहा। स्थानीय राजेश राय ने बताया कि हर महीने की अमावस्या की शाम को यहां पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। लेकिन अमावस्या की शाम का धार्मिक महत्व को लेकर इस कार्यक्रम को विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर खेर माता माई का श्रंगार और महा आरती का आयोजन हुआ। लगभग एक घंटे का अनवरत चलने वाला यह आरती माता खेर माई के भक्तों को सही मायने में इतनी देर तक ध्यान मग्न कर देता है। इस दौआर्ण कई लोग मौजूद रहे।--------


By - Anwar Ali Sagar TV News from Batiagarh.
26-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.