पुल को तोड़ते समय नहर में समा गया Bulldozer, Live Video कैमरे में हुआ कैद

 

पुल को गिराने के लिए बुलडोजर चालक अपने काम में लगा हुआ था वो अपने कमा में सफल भी हुआ लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ की बुलडोजर खुद पानी में गिर जाने से चालक की जान आफत में पड़ गयी। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गंगा नहर पर बने पुल को गिराया जा रहा था तभी बुलडोजर चालक बाल-बाल बच गया। जनसठ क्षेत्र में एक पुराने, जर्जर पुल को गिराते समय बुलडोजर नहर के पानी में जा गिरा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मुजफ्फरनगर में जर्जर और संकरे पुल पर खड़ा बुलडोजर नजर आ रहा है। जैसे ही जेसीबी मशीन पुराने पुल को तोड़ने की कोशिश करती है। वह अचानक नहर में डूब जाती है। जिससे बुलडोजर भी नीचे गिर जाता है। जिससे चालक की जान हलक में आ गयी। उसने किसी तरह से अपने आप को बचाया और पानी से बाहर आया।
सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी। ऐसी जानकारी है की पानी में गिरा पुल करीब 100 साल पुराना था। नहर के किनारे पानीपत-खटीमा राजमार्ग को चौड़ा करने की परियोजना के तहत तोड़ने का काम किया जा रहा था।


By - SAGAR TV NEWS
27-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.