शारदीय नवरात्र पर भक्तों में गज़ब उत्साह देवी माँ के दर्शनों को उमड़ रहे श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र पर भक्तों में गज़ब उत्साह देवी माँ के दर्शनों को उमड़ रहे श्रद्धालु

नवरात्रि पर देवी माँ के दर्शन करने भक्तों की उमड़ रही भीड़

आज नवरात्रि का तीसरा दिन है वहीं इसके पहले यानि दूसरे दिन दमोह जिले के बटियागढ़ में माँ हरसिद्धि दरबार में सुबह से भक्तों की भीड़ देखी गई। देवी जी के दर पर दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुँचते हैं। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान कर उनकी आराधना की। नवदुर्गा का दूसरा रूप मां ब्रह्मचारिणी कहलाता है। ब्रह्मचारिणी मां, ब्रह्म अर्थात तपस्या का आचरण करने वाली हैं। इसलिए इन्हें तपस्चारिणी भी कहा जाता है। उनके एक हाथ में कमण्डल है तो दूसरे हाथ में अक्ष माला। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान और तप की देवी भी माना जाता है। मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करने से भक्त को धैर्य, ज्ञान और कठोर परिश्रम करने का गुण मिलता है। कहा जाता है की विद्यार्थियों औऱ तपस्वियों को मां ब्रह्मचारिणी का पूजन जरूर करना चाहिए।
हर जगह, हर गली मां के जयकारों से गूंज रहे है। मां हरसिद्धि मंदिर बटियागढ़ में भक्तों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिलती है। अप्रिय चीज को ध्यान में रखकर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी से भी निगरानी भी की जा रही है। भक्त माँ दुर्गा की आराधना में जुटे हुए हैं।--------


By - Anwar Ali Sagar TV News from Batiagarh.-
28-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.