शिक्षकों की लापरवाही, क्लास रूम में घंटों कैद रही एक मासूम बच्ची

 

षिक्षकों की एक बडी लापरवाही से एक मासूम बच्ची घंटों क्लास रूम में कैद रही। जिससे उसकी जान आफत में आ गई। जब उसका वीडियो वायरल हुआ। तब उसको क्लास रूम से मुक्ति मिली। मामला बुलंदशहर के गुलावठी ब्लॉक के संविलियन सेगड़ा पीर स्कूल का है।
बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद सारे बच्चे क्लास रूम से निकल गए और षिक्षक ने क्लास रूम को बगैर चेक किये उस क्लास रूम में ताला लगा दिया। जबकि क्लास रूम में अंदर एक मासूम बच्ची बैठी थी। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो बच्ची घबरा गई और किसी ने इस का वीडियो बनाकर सोषल मीडिया में वायरल कर दिया। जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वही, मौके पर पुलिस और उसके अभिभावक पहुंचे। पुलिस ने क्लासरूम की चाबी मंगवाकर बच्ची को कमरे से मुक्त कराया। इसके साथ ही अभिभावकों ने स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग की है।


By - SAGAR TV NEWS
01-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.