PWD मंत्री गोपाल भार्गव निकले कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में हो रहे भर्ती || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक और मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।फिलहाल उनकी हालात सामान्य है। लेकिन एहितयात के तौर पर वह अस्पताल में भर्ती हो रहे है। एमपी के PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी है। साथ ही पिछले एक हफ्ते में संपर्क में आये लोगो से जांच कराने की अपील की है।मंत्री गोपाल भार्गव ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लिखा है कि क़ल देर रात लगभग 3 बजे भोपाल से गृह नगर गढ़ाकोटा लौटा एवं आज सुबह से सर्दी एवं गले में खरास के लक्षण सामने आये अत: सतर्कता बरतते हुए मैंने अपने सारे कार्यक्रम/दौरे निरस्त कर दिए थे, और मैंने अपना तथा अपने परिवार और नज़दीकी स्टाफ़ का covid टेस्ट, एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कराया है जिसमें मेरी शुरूआती रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अन्य सभी परिजनो और स्टाफ़ की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है । वैसे तो मैं पूर्णत: स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ किन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ| आप सभी से विनम्र निवेदन है कि विगत एक सप्ताह में मेरे सपर्क में आये हुए सभी साथीगण होम क्वारनटाईन हो जाए तथा अपनी जाँच कराएँ | जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा हेतु आपके बीच
पुन: उपस्थित होउंगा |
आपका
गोपाल भार्गव


By - anuj goutam
21-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.