न्यायाधीश समय निकालकर स्कूल के बच्चों को दे रहे कानून की जानकारी || SAGAR TV NEWS ||

 

आमतौर पर लोगों को जागरूक करने के लिए न्यायाधीशों के पास कम समय रहता है। लेकिन कपिल देव एक न्यायाधीश हैं। जो व्यस्ततम समय में भी वक़्त निकालकर स्कूल के बच्चों को कानूनी जानकारी देकर उन्हें जागरूक करते रहते हैं। शनिवार को दमोह जिले के नरसिंहगढ़ स्थित सरकारी हाईस्कूल में आयोजित किए गए विधिक साक्षरता कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन के बारे में जानकारी दी। और कहा कि रामानुजन गणित का वह जादूगर था, जो एक सवाल को 100 से भी ज्यादा तरीकों से हल कर लेता था और वह अनंत को जानता था। उनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को दक्षिण भारत के तमिलनाडु के एक छोटे से गाँव में हुआ था। बेहद साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी रामानुजम अद्वितीय प्रतिभा, तर्कशक्ति और सृजनात्मकता के गुणों से सम्पन्न थे। जज कपिल देव ने कहा कि इस देश का हर बच्चा रामानुजन जैसा काम कर देश का नाम ऊँचा कर सकता है। और भारत को विश्व की महाशक्ति बना सकता है। साथ ही कहा कि यह संसार अच्छे विचारों के बिना दुखी है। हमेशा अच्छे विचारों का दान करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे।--------


By - Sagar tv news
02-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.