विधायक रामबाई का अलग अंदाज़, युवतियों के साथ गरबा करती हुई आई नज़र


विधायक रामबाई का अलग अंदाज़, युवतियों के साथ गरबा करती हुई आई नज़र

दबंग विधायक रामबाई गरबा डांस करती हुई आई नज़र

तेज तरार अंदाज़ और अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली दमोह के पथरिया से विधायक रामबाई गरबा खेलती हुई नज़र आई। उन्होंने युवतियों और महिलाओं के साथ में गरबा का आनंद लिया। दरअसल सोमवार रात पथरिया नगर में आयोजित गरबा समारोह में विधायक रामबाई मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थी। जहां पहले तो उन्होंने बैठकर महिलाओं के गरबा नृत्य को देखा। जहाँ एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दी गयी। लेकिन फिर उन्हें नृत्य करने की इच्छा हुई तो वो कांग्रेसी नेत्री मनीषा दुबे के साथ गरबा करने के लिए पहुंच गई। विधायक ने काफी देर तक नृत्य किया। ऐसा कर उन्होंने युवतियों और अन्य लोगों का हौसला बढ़ाते हुए जमकर आनंद लिया।
दरअसल पथरिया के हाई स्कूल ग्राउंड में जय मां महारानी दुर्गोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय गरबा का आयोजन किया गया था। जिसमें पहले दिन स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। दूसरे दिन ग्रामीण और क्षेत्रीय कलाकारों ने हिस्सा लिया। पहले दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं बीती रात सागर के गरबा कलाकारों की टीम ने पहुंचकर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।--------

 


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.
04-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.