खाद की मारामारी परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी !
दमोह जिले के पथरिया में खाद की मारामारी देखने को मिल रही है। जिससे परेशान किसानों ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दरअसल दमोह में फसलों की बोबनी का समय आ गया है। और खाद नहीं मिल रही। जिले भर में किसान खाद के लिए अपने खाद्य वितरण केंद्र पर जाकर घंटों कतार में खड़े रहते हैं। लेकिन फिर भी खाद नसीब नहीं होने से परेशान हैं। पथरिया में खाद न मिलने से परेशान किसानों ने हंगामा कर दिया। कई किसान तो ऐसे हैं। जो बीते एक हफ्ते से लगातार खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों का आरोप है कि वितरण केंद्र पर खाद तो पर्याप्त पहुंच रही है। लेकिन कर्मचारियों की मिलीभगत से खाद को ब्लैक में बेच दिया जाता है। मनारी के किसान राजेंद्र पटेल का आरोप है कि सरकारी खाद निजी दुकानों में महंगे दामों पर बेची जा रही है। वे 15 दिन से यहां आ रहे हैं। लाइन में भी लगते हैं, लेकिन हर दिन उन्हें खाद खत्म होने का बोला जाता है। रजवास के किसान लीलाघर राठौर ने बताया कि शुक्रवार को 90 कूपन जमा किए गए थे। लेकिन उन्हें खाद नहीं दी गई। शनिवार को सुबह 5 बजे से पहुंच गए, दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारी पहुंचे तो कहा कि खाद नहीं है। किसानों ने कहा की खाद नहीं मिलेगा तो फसलें कैसे होंगी।