9 वी क्लास के छात्र-छात्रा के साथ किसने किया ऐसा, जांच में जुटी पुलिस !

 

 

9 वी क्लास के छात्र-छात्रा के साथ किसने किया ऐसा, जांच में जुटी पुलिस !

9 वी क्लास के छात्र-छात्रा की गला रेतकर निर्मम हत्या !

नाबालिक छात्रा और छात्र का धारदार हथियार से जघन्य मर्डर किये जाने से सनसनी फ़ैल गयी। सड़क किनारे खून से लथपथ दोनों की डेड बॉडी देख लोग हैरान रह गए। घटना एमपी के पन्ना जिले की है। जहां सलेहा थाना इलाके में लमकुश नगर गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई। कक्षा 9वी में पढ़ने वाली छात्रा रक्षा वर्मा और छात्र सोनू वर्मा का अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर निर्मम मर्डर कर दिया। घटनास्थल से मिली तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं। इसलिए हम आपको ये बता नहीं सकते। हालांकि इस वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लेकिन कहीं ना कहीं मामला प्रेम प्रसंग के चलते छात्र-छात्रा की निर्मम मर्डर का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी को पकड़ना पहली प्राथमिकता है। उसके बाद ही पता चल सकेगा की आखिर ऐसा क्यों किया गया।
घटना के बाद से लोग सहमे हुए हैं। सभी के मन में यही एक सवाल है की आखिर नाबालिग छात्र छात्रा जो कक्षा 9 वी में पढ़ते हैं। दोनों की बेरहमी से जान लेने का कारण क्या हो सकता है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस सर्चिंग अभियान में जुट गई है। डॉग स्कॉट और एफएसएल की मदद ली जा रही है। बॉडी को पीएम के लिए भेजा गया है।
इसको लेकर पन्ना एसपी धर्मराज मीणा ने जानकारी दी।--------

 


By - Deepak Sharma Sagar TV News from Panna.--
10-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.