सड़क पर बनी बाइक बनी आग का गोला,किसी तरह से बच सका युवक !


सड़क पर बनी बाइक बनी आग का गोला,किसी तरह से बच सका युवक !

चलती बाइक बनी आग का गोला बाल-बाल बच गया युवक !


बाइक में आग लगने से
सड़क पर मचा हड़कंप

युवक ने कूदकर बचाई जान
मंदिर दर्शन करने जा रहा था युवक


सड़क पर चलती एक बाइक अचानक से आग का गोला बन गयी। जिससे हड़कंप मच गया। और बाइक सवार की जान पर बन आई। तस्वीरें उत्तर प्रदेश के हरदोई के मल्लावां कोतवाली इलाके की हैं। जहां देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गयी थी। मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग जमा हो गए। किसी तरह लोगों ने बाइक पर टाट के बोरे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं बाइक सवार ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जानकारी के मुताबिक कासिमपुर थाना इलाके के गौसगंज निवासी राजपाल एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है। वह मल्लावां के प्रसिद्ध सुनासीर नाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। जो बड़ा चौराहा निकलकर राघोपुर रोड पर पहुंचा ही था कि अचानक उसकी चलती बाइक में आग लग गई। जिसके बाद उसने किसी तरह बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। वही चौराहे पर मौजूद होमगार्ड और अन्य लोगों ने टांट के बोरे डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक जल चुकी थी। ऐसी जानकारी है की शॉर्ट सर्किट के कारण पैशन प्रो बाइक में आग लगी।

 


By - STVN INDIA
13-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.