मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की स्वीकृति

मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की स्वीकृति

75 करोड़ की लागत से यूपी एमपी की सीमा पर बनेगी सड़क

कहते हैं जहां रोड होती है वहां पर विकास की बयार बहती है आजादी के बाद से यूपी-एमपी की सीमा के विवाद में करीब 45 किलोमीटर की सड़क नहीं बन पा रही थी जिससे 27 ग्राम पंचायत के लोग आवागमन के साधन से वंचित हैं। लेकिन अब इसकी सौगात लोगों को मिलने वाली है। एमपी के पन्ना में खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने केन नदी से लगे 27 ग्राम पंचायतों में यूपी एमपी सरकार के बीच मध्यस्थता की और केंद्र सरकार से 75 करोड़ की राशि दिला कर इस महत्वाकांक्षी योजना का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क 18 महीने में पूरी हो जाएगी और करीब 27 ग्राम पंचायत को जोड़ते हुए यूपी से एमपी का मार्ग भी सुगम हो जाएगा। इस मौके पर बीडी शर्मा बोले ये बड़ी खुशी है कि आज इसका शुभारंभ हो रहा है।
वहीं स्थानीय विधायक और खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह के अथक प्रयासों से इस 45 किलोमीटर की सड़क योजना में अहम हिस्सेदारी अदा की। बताया गया की उन्होंने तमाम प्रकार की एनओसी क्लियर कराते हुए इसका भूमि पूजन किया। और कहा की 27 ग्राम पंचायत इससे जुड़ेंगे और चार छोटे दो बड़े पुल भी इस योजना में शामिल किए गए हैं।--------


By - Deepak Sharma Sagar TV News from Panna.
16-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.