302 के आरोपियों को 5 दिनों का और पेश होने का अल्टीमेटम, नहीं तो होगी कुर्की !

 


मर्डर कांड के फ़रार पांच आरोपियों को पुलिस ने पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया है इसके बाद भी उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्यवाई की जायेगी। मामला दमोह जिले के बटियागढ़ थाना इलाके का है। दरअसल थाना इलाके के चौकी फुटेरा कलां के गंज बरखेरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अनरत सिंह, मिलन सिंह, यशवंत सिंह ने देवराज सिंह के घर पहुंचकर उसका धारदार हथियार से मर्डर कर दिया था। सात ही एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। घटना स्थल आरोपी फरार हो गए थे। जहां कुछ समय बाद सरपंच पुत्र यशवंत सिंह पुलिस की गिरफ्त में आया था। जिसे न्यायालय द्वारा जेल पहुंचाया गया था। वहीं कोर्ट ने आरोपियों को एक महीने का अल्टीमेटम दिया था। बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक आरोपियों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। लेकिन 5 महीने के बाद भी अपराधी अनरत सिंह और मिलन सिंह दोनों निवासी गंज बरखेड़ा जिनकी गिरफ्तारी से बचने के लिए समय अवधि में केवल पांच दिन बाकी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि 5 दिन की इस अवधि में फरार आरोपी अपने आप को स्थानीय न्यायालय में सरेंडर नहीं करते तो घर समेत गृहस्थी की कुर्की की जायेगी।


By - SAGAR TV NEWS
16-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.