मामा-भांजे करते थे बाइक पर लड़कियों के मोबाइल की लूट, धरे गए लुटेरे !

मामा-भांजे करते थे बाइक पर लड़कियों के मोबाइल की लूट, धरे गए लुटेरे !

लड़कियों के मोबाइल लूटने वाले मामा-भांजे गिरफ्तार !

अक्सर राह चलती लड़कियों के मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी मामा-भांजे है, जो ऐसी वारदातों को अंजाम कॉलेज तिराहे और बिजावर नाका पर देते थे। इस मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि यह आरोपी लंबे समय से लडकियों को तब निषाना बनाते थे, जब वे मोबाइल पर बात करते हुए चलती थी। यह आरोपी बाइक से उनका मोबाइल छीनकर चंपत हो जाते थे। इन आरोपियों से पुलिस काफी परेषान थी और इनको पकडने के लिए पुलिस ने योजना बनाई। आखिरकार, सिविल लाइन टीआई कमलेश साहू की टीम ने इन लुटेरों को पकड़ लिया। इनके पास से लूट के 6 मोबाइल और एक बाइक जप्त की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय भेजा और वहां से रिमांड मांगा गया है। इनसे पूछताछ पर और भी कई मामले के खुलासे हो सकते है। इस टीम में उप निरीक्षक राकेश तिवारी, माधवी अग्निहोत्री, सहायक उपनिरीक्षक रामस्वरूप राजपूत, प्रधान आरक्षक रज्जन पांडे, हरचरण राजपूत, आरक्षक धर्मेंद्र, चंद्रशेखर आदि की भूमिका रही।


By - SAGAR TV NEWS
18-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.