बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड में एमपी को देशभर में मिला दूसरा स्थान, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई

बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड में
 एमपी को देश में मिला दूसरा स्थान

बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड में एमपी को देशभर में मिला दूसरा स्थान, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई





मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड श्रेणी में देश में दूसरा स्थान मिला है। इसके साथ ही पीएमएवाय अवार्ड्स-2021 : 150 डेज चेलेंज में मध्यप्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल 8 श्रेणी में अवार्ड प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजकोट (गुजरात) में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉनक्लेव में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का अवार्ड प्रदान किया। इस दौरान केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, म.प्र. के प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव और स्टेट मिशन डायरेक्टर सतेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवॉर्ड में देशभर में दूसरा स्थान मिलने पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को 8 अवार्ड मिले हैं इनके प्रदेश के नागरिकों को बधाई और विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी बहुत बहुत जिनकी मेहनत और लगन के कारण प्रदेश को ये अवॉर्ड हासिल हुआ। उन्होंने कहा है कि आगे भी इसी तरह मिल कर नगरीय विकास की हर योजना में प्रदेश को अव्वल बनाना है।


By - sagar tv news
20-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.