धन के देवता कुबेर यहां चार स्वरुपों में विराजे, पूजा न पाठ, मंदिर न पुजारी, केवल दर्शन मिलते हैं

 

दीपावली और धनतेरस पर धन के देवता कुबेर की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। बुंदेलखंड में एक स्थान ऐसा भी है जहां पर कुबेर की चार मुद्राओं में अलग-अलग प्रतिमाएं मौजूद हैं, लेकिन इनकी न पूजा-पाठ होती है, न यहां कोई मंदिर है। दरअसल मप्र के दमोह जिले के रानी दमयंती संग्रहालय में पुरातत्व महत्व की पाषाण प्रतिमाओं को संरक्षित करके रखा गया है। यहां धनतेरस और दीपावली के दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।
दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित जिला पुरातत्व संग्रहालय में धनतेरस के दिन काफी संख्या में लोग धन के देवता कुबेर के दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां पर 10वीं और 12वीं सदी में निर्मित चार पाषाण प्रतिमाएं मौजूद हैं। इन्हें जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के दोनी और रिचकुड़ी इलाके से प्राप्त किया गया था। इन्हें प्रशासन ने पुरातत्व संग्रहालय में स्थापित किया गया। संग्रहालय प्रभारी डॉ. सुरेंद्र चौरसिया के अनुसा धनतेरस पर कुबेर के दर्शनों के लिए लोग यहां पर आते हैं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संग्रहालय सभी के लिए खुला रहता है।
पंडितो के मुताबिक़ कुबेर मूल रुप से यक्ष हैं। शास्त्रों के अनुसार सृष्टि के संचालन के उन्हें माता लक्ष्मी के खजाने का रक्षक या खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे धन के रक्षक हैं। इसलिए उनको धन का देवता माना जाता है।


By - SAGAR TV NEWS
22-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.