दीपावली के अगले दिन पड़ रहा सूर्य ग्रहण,कितना शुभ कितना शुभ रहेगा देखिये || STVN INDIA ||

 

साल का आखिरी सू्र्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर पड़ रहा है। कुछ राज्यों को छोड़कर ये सूर्य ग्रहण पूरे भारत में दिखेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाएगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग 4 बजकर 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण ख़त्म हो जायगा। दीपावली की पूजा के बाद मंदिरों के पट बंद हो जायेगे। सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है।
सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा असर---------इस सूर्य ग्रहण का अलग अलग राशियों पर प्रभाव पड़ रहा है। मेष वृष मिथुन कर्क राशि की बात करें तो कर्क को छोड़कर पहली तीनों राशियों पर चिंता है। जहां कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा। सिंह राशि वालों के काम पूरे होंगे। कन्या राशि वालों को धन हानि, दुर्घटना की आशंका है। वही वृश्चिक राशि को धन हानि होने को संभावना बन रही है। धनु राशि को ये सूर्य ग्रहण उन्नति और लाभ देगा। तुला,मकर, कुंभ, मीन पर सामान्य है।
भारत के इन राज्यों में दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण ----------भारत की बात करें तो नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वराणसी और मथुरा में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण के दिन क्या करें और क्या न करें ------सूर्य ग्रहण के समय सिर्फ बूढ़े ,गर्भवती स्त्रियां और बच्चों को छोड़कर सभी लोगों को सोना, खाना-पीना से बचना चाहिए।.गर्भवती स्त्रियों को तो विशेष तौर पर पूरे ग्रहण में एक स्थान पर बैठना चाहिए। साथ ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे ग्रहण क असर कम होगा। ग्रहण काल में लाल कपड़ा, तांबे का पात्र, गुड़, मसूर की दाल, गेंहू, लाल फल दान करें।


By - Sagar tv news
22-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.