MP | गोलीबारी में ट्रिपल मर्डर से गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, यह वजह आ रही सामने

 

 

 

 

दिवाली पर अंधाधुंध गोलीबारी में मां-बाप-बेटे की हत्या


MP | गोलीबारी में ट्रिपल मर्डर से गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, यह वजह आ रही सामने


दिवाली के दूसरे दिन दमोह जिले के देवरान गांव में दलित परिवार पर अंधाधुंध गोलियां चली इसमें पति पत्नी और पुत्र की जान चली गई तीसरे ने भागकर जान बचाई घटना के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपियों के द्वारा चलाई गोलियों के निशान घर की दीवार पर स्पष्ट रूप से नजर आ रही दीवार पर एक ही जगह पर गोली के 20 से अधिक निशान मिले हैं मरने वालों में घमंडी अहिरवार उनकी पत्नी राज प्यारी और बेटा मानिक लाल शामिल है ।
ट्रिपल मर्डर होने के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद एसपी कलेक्टर आईजी कमिश्नर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की जिसमें प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि महिला पर बुरी नजर रखने को लेकर यह घटनाक्रम हुआ है दमोह एसपी डीआर तेनिवार ने बताया कि सुबह 7:00 बजे की घटना है गोलियां चलने से 3 लोगों की जान चली गई है मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है ।
भाई जी अनुराग का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है जल्द ही और आरोपी पकड़े जाएंगे ।

वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त किया उन्होंने घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और जिले के अधिकारियों को प्रभावितों को उचित आर्थिक सहायता देने और घटना की जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं वहीं इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मैं सोशल मीडिया पर दुख जताया उन्होंने लिखा कि देवरान की घटना से बेहद दुखी हूं मैं सरकार से जघन्य मर्डर की उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूं ।


By - sagar tv news
26-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.