कौन होगा विधानसभा अध्यक्ष मंथन तेज ? || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

मॉनसून सत्र की तारीख का ऐलान होते ही भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है । विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन 22 सितंबर को होना है । अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा की दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही है । इसके अलावा विन्ध से 3 नेताओं के नाम भी इस पद की दौड़ में है । हालांकि महाकौशल क्षेत्र से अजय विश्नोई का नाम भी तेजी से आगे बढ़ा है । अजय विश्नोई जबलपुर से विधायक हैं और वर्तमान में वे कोई पद नहीं मिलने से पार्टी से नाराज चल रहे हैं । उनकी नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा उनके नाम पर विचार कर रही है । इसके अलावा मालवा से यशपाल सिंह सिसोदिया का भी नाम चर्चा में है । स्पीकर के लिए पांच बार के विधायक सीताशरण शर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है । वे सीएम की भी पसंद माने जाते हैं । उनका पिछला कार्यकाल भी पार्टी के लिए बेहतर रहा था । इसके अलावा विन्ध्य से तीन नेताओं के नाम भी अध्यक्ष पद की दौड़ में है । इसमें केदार शुक्ला , नागेंद्र सिंह नागौरी और गिरीश गौतम शामिल है । नागौरी 5 बार से विधायक हैं । वहीं गौतम और शुक्ला चौथी बार सदन में आए हैं , पर वरिष्ठ होने के बावजूद उन्हें अब तक महत्वपूर्ण पद नहीं मिला है । इसके अलावा मालवा से यशपाल सिंह सिसोदिया का नाम भी चर्चा में है । वहीं उपाध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति के विधायक के कोटे में जा सकता है । इसके लिए प्रदीप लारिया, नंदन मरावी , देवेंद्र वर्मा , हरिशंकर खटीक जैसे नेताओं के नाम में चर्चा है ।


By - anuj goutam
26-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.