एक बच्चे की माँ को पार्टी में बुलाकर किया गंदा काम. फिर दोस्तों को सौंप दिया !

1 बच्चे की माँ को पार्टी में बुलाया 6 युवकों ने किया गंदा काम


एक बच्चे की माँ को पार्टी में बुलाकर किया गंदा काम. फिर दोस्तों को सौंप दिया !

 

टीकमगढ़ में युवती से सामूहिक गलत काम करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले एक युवक ने युवती को पहले घर किराए पर दिलाया था। पार्टी के नाम पर खेत पर बुलाया और गंदा काम करने के बाद दोस्तों को सौंप दिया था।
प्रतिरोध करने पर युवती से मारपीट भी की गई थी। सभी छह युवक रातभर युवती का शोषण करते रहे। सुबह युवती घर पहुंची और हिम्मत करने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376,377, 323, 506, 294, 342 के तहत नामजद मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया कर लिया है। प्रशासन मामले में सभी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर भी चलाने की कार्यवाही कर सकता है।
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पीड़ित युवती 23 साल की है और करीब एक महीने पहले ही टीकमगढ़ आई थी, जिसकी मुलाकात आरोपी अरविंद साहू से हुई थी। अरविंद साहू ने इस युवती को एक किराए पर मकान दिलाया था। बताया गया कि 26 अक्टूबर को रात में अरविंद के कहने पर उसका दोस्त राहुल यादव युवती के कमरे पर गया और बाइक पर बैठाकर एक खेत पर ले गया, जहां अरविंद और उसके अन्य साथी पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान इन सभी आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया।

 


By - sagar tv news
28-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.