3 करोड़ की लागत से बनी 6 किमी सड़क खस्ताहाल, जगह-जगह हैं बड़े गड्ढे

 


कोई भले ही लाख दावे कर ले लेकिन कई ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत खस्ताहाल है। ऐसे एक नहीं बल्कि कई मामले हैं। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें दमोह जिले के बटियागढ़ इलाके की हैं। जहां तीन करोड़ की लागत से बनी सड़क तीन साल ही चल पायी सड़क की क्या हालत है आप देख ही सकते हैं। जगह जगह बड़े गड्ढे हैं। और रास्ता उबड़ खाबड़ है। लेकिन फिर भी यहाँ से निकलना लोगों की मजबूरी है। दरअसल तीन साल पहले निबोरा कैथोरा मार्ग को मंडी बोर्ड द्वारा बनाया गया था। लेकिन 6 किलोमीटर लंबी सड़क महज कुछ ही साल ही चल पाई। इन गड्ढों में आए दिन वाहन फंस जाते हैं जिससे जाम लगता है। और लोगों की जान हलक में रहती है। कई बार वाहन चालक घायल तक हो चुके हैं। बारिश के समय तो यहाँ से निकलना खतरे से खाली नहीं रहता।
हैरानी की बात ये है की सड़क पर पानी भरा हुआ नज़र आएगा। जिससे ख़तरा और भी बढ़ जाता है क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते। संबंधित अधिकारी सड़क पर बने इन गड्ढों को देखकर भी अनजान बने हुए हैं।
निबोरा कैथोरा गांव के लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप लगाए।
मामले में दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कटारे ने बताया की सड़क की हालत काफी दयनीय है। अधिकारीयों को इससे अवगत कराया है। जल्द ही इस रोड का काम कराया जायेगा


By - SAGAR TV NEWS
30-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.