Runway पर दौड़ते हुए Plane के Engine में लगी आग, Video आया सामने
एक विमान में यात्री बैठे हुए थे रनवे पर दौड़ते हुए प्लेन के इंजन में बुरी तरह चिंगारी निकलने के बाद आग लग गयी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में हुई। बताया जा रहा है की इंजन में अचानक आग की चिंगारी दिखी। खिड़की से इंजन में लगी आग को देख यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बन गयी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2131 में हुआ यह हादसा। रनवे पर दौड़ते हुए प्लेन को इमरजेंसी में रुकवा दिया गया था। वहीं इसके बाद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को सकुशल विमान से उतार दिया गया। इंजन से निकलती हुई चिंगारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।