मॉर्निक वॉक पर निकले युवक को 3 लोगों ने पहुंचा दिया अस्पताल

मॉर्निक वॉक पर निकले युवक को 3 लोगों ने पहुंचा दिया अस्पताल

मॉर्निक वॉक पर निकले युवक पर जानलेवा हमला !

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके के खेजरा लखरोनी गांव की है। जहां रहने वाले एक युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट की। गंभीर घायल का पथरिया अस्पताल में इलाज जारी है। घायल सतीश पटेल ने बताया कि वो सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। खिरिया मार्ग पर आरोपी महेंद्र, प्रतीक और विष्णु पटेल बोलेरो वाहन से पहुंचे। उन्होंने पहले वाहन से टक्कर मारी। जब जमीन पर गिर गया तब आरोपियों ने लोहे की रॉड और बंदूक की बट से ऊपर हमला शुरू कर दिया। जब सतीश बेहोश हो गया तो आरोपी वहां से भाग गए। करीब आधे घंटे बाद जब होश आया। तो घायल ने अपने पिता को फोन लगाया। पिता मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से पथरिया अस्पताल लेकर आए। बताया गया की आरोपियों से पीड़ित के परिवार का पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। खबर मिलने के बाद पुलिस घायल के पास उसके बयान दर्ज करने पहुंची। ताकि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सके।
मामले में पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि घायल से पूछताछ की गयी है। तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। मामला कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।--------


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.
31-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.