ज़िन्दगी में हर छोटी छोटी चीज की क़ीमत समझो, नहीं तो पछताओगे || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

एक बार एक शहर में दो दोस्त रहते थे।

दोनों दोस्त एक दिन समुद्र किनारे शंख
इकठ्ठा करने के लिए गए।

ताकि उन शखों को बेचकर वो अपने लिए
कुछ पैसे जमा कर सके।

दोनों दोस्त शंख इकठ्ठा कर रहे थे।

तभी पहले वाले दोस्त को एक बड़ा शंख मिला गया।

दूसरे दोस्त के मन में आया की इसको
तो बड़ा शंख मिल गया।

अब ये मुझसे ज्यादा पैसे कमा लेगा।

तो उसने सोचा की अब मैं भी अब बड़ा शंख
ही ढूढूंगा और मैं भी ज्यादा पैसे कमाऊगा।

वह बड़ा शंख तलाश करने लगा। उसने खूब ढूंढा,
मेहनत की लेकिन फिर भी उसे बड़ा शंख नहीं मिला।

लेकिन बड़े शंख के चक्कर में उसे जितने छोटे छोटे
शंख मिले थे। उन शंखो को उठाकर फेंक दिया।

क्योंकि उसके दिमाग में तो बड़ा शंख था।

किसी भी हालत में उसे वही शंख चाहिए था।
ताकि वह ज्यादा पैसे कमा सके।

बड़े शंख की तलाश में दोपहर से शाम हो गई।
शाम से रात हो गई। लेकिन उसे बड़ा शंख नहीं मिला।

बल्कि जो छोटे छोटे शंख मिले थे।
उन शंखो को भी उसने फेंक दिया।

जिससे उसके हाथ में कुछ नहीं आया।

जो पहला वाला दोस्त था।
उसके पास एक बड़ा शंख और कुछ छोटे छोटे शंख थे।

जब रात हो गई, तो दोनों दोस्त घर जाने लगे।
घर जाते वक़्त पहले दोस्त ने अपने शंख बेच दिए।

उसे बड़े शंख के 1000 रूपये मिले,
और जो छोटे शंख के 3000 रूपये मिले।

ये जानकर दूसरे दोस्त को बहुत दुःख हुआ।

सोचने लगा कि काश में उन छोटे-छोटे शंखो को
फेंकता नहीं तो,अभी मेरे पास इससे भी ज्यादा कमाई होती।

फिर जब उसके दोस्त में बताया कि

जो तुमने छोटे छोटे शंख फेंक दिए थे।
वहीं मैंने अपने पास रख लिए थे।

उन्ही की वजह से आज मुझे 3000 रुपए मिले है।

यह सुनकर दूसरा दोस्त और भी ज्यादा दुःखी हो जाता है।

इस कहानी को बताने का मेरा मक़सद बिल्कुल साफ है।

कई बार हम सभी लोग बड़ी बड़ी चीजों के चक्कर में,

कई छोटी चीजे या फिर यू कहे कि,कई छोटे छोटे
मौके हाथ से गवा देते है।

हम अपनी दिन प्रतिदिन की ज़िन्दगी में,
कई सारी छोटी छोटी चीजों को इग्नोर कर देते है।

इन्हीं छोटी छोटी चीजों की एहमियत
हमको आगे जाकर पता चलती हैं।


By - Sagar tv news
02-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.