भंडारे में खाना खाने के बाद फैली उल्टी दस्त की बीमारी,2 बच्चियां नहीं बच सकी || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तहसील के केशवगढ़ गांव में भंडारे में दूषित भोजन करने से अनुसूचित बाहुल्य बस्ती में उल्टी दस्त की बीमारी फैल गई। जिससे गांव की दो बच्चियों की जान चली गई। तो वहीं तीन दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिसमें से 19 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें महिला, लड़की और पुरूष शामिल हैं। जान गंवाने वालों में 9 साल की प्रिंयका अहिरवार और एक 5 साल की लड़की शामिल है। जिनकी बीते एक नवंबर की जान गयी। गांव में उल्टी दस्त की बीमारी फैलने की खबर लगते ही डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और मरीजों का इलाज करना शुरू किया। और गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजा।
गांव में रहने वाली फूलवती अहिरवार ने बताया कि 31 अक्टूबर को शाम के समय भंडारे में खीर खाने के तीन घन्टे बाद उल्टी दस्त की बीमारी फैल गयी जिससे गांव में करीब 150 लोग बीमार हैं। उनकी 9 साल की बेटी खत्म हो गई है। पति और दोनों बेटियां भर्ती हैं।
मरीज राधा कोरी ने बताया कि भंडारे में भोजन करने से उल्टी दस्त से पूरा परिवार बीमार हो गया है।
वहीं डॉक्टर अल्पना सक्सेना ने बताया की केशवगढ़ गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी फैलने की खबर लगते ही टीम गांव में पहुंची थी। लोगों का इलाज किया जा रहा है।------


By - Sudhir Mawai tikamgarh
02-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.