ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाई करने सड़कों पर उतरे RTO,की चालानी कार्यवाई की || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले की सड़कों पर दौड़ रहे ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी सड़क पर उतरे और बटियागढ़ छतरपुर मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की। बताया गया इस दौरान सड़क पर ऐसे कई वाहन नजर आए। जो क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाकर वाहन चला रहे थे। या फिर कई दो पहिया वाहन चालक बगैर हेमलेट के वाहन चला रहे थे। इन सभी पर चालानी कार्रवाई की। बताया गया कि यह चैकिंग अभियान देखकर वाहन चालकों में हडकंप भी मच गया और वे रास्ता बदलकर निकले। वही इस कार्रवाई के दौरान करीब पचास हजार का जुर्माना वसूला गया।
इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने बताया की सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर यह कार्रवाई रोज अलग-अलग जगहों पर की जा रही है। इस दौरान ओवर लोड वाहन, बीमा फ़िटनेस समेत अन्य चीजों को चेक किया जा रहा है।-----


By - Anwar Ali Bariagarh
04-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.