MP उपचुनाव में बसपा ने 8 प्रत्याशियों की घोषणा की,लिस्ट देखे || SAGAR TV NEWS ||

 

 

मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भले ही कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है , लेकिन बहुजन समाज पार्टी ( बसपा ) ने गुरुवार को आठ सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी । प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बसपा प्रमुख मायावती ने ग्वालियर चंबल अंचल की आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं । जौरा से पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह , मुरैना से रामप्रकाश राजौरिया , अंबाह से भानुप्रताप सिंह सखवार , मेहगांव से योगेश मेघसिंह नरवरिया , गोहद से जसवंत पटवारी , डबरा से संतोष गौड़ , पोहरी से कैलाश कुशवाह और करैरा से राजेंद्र जाटव को प्रत्याशी बनाया गया है । अंबाह , गोहद , डबरा और करेरा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं । राज्य में कुल 27 विधानसभा सीट खाली हैं और इन पर जल्द ही विधानसभा उपचुनाव होना है । हालाकि अभी तक चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है ।


By - anuj goutam
28-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.