अस्पताल पहुंचने से पहले हुई देर नहीं बच सका व्यक्ति,परिजनों ने लगाए आरोप ! || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के हटा थाना इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है की निमरमुंडा गांव निवासी प्रतिपाल सिंह राजपूत के साथ में करीब एक दर्जन लोगों ने बुरी तरह से मारपीट की जिस वजह से उसकी जान गयी है। बताया जा रहा है की निमरमुंडा गांव निवासी प्रतिपाल सिंह को बुधवार देर रात परिजन सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आपसी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। तो ड्यूटी डॉक्टर द्वारा ने चेकअप के बाद शुरुआती जांच में मृतक चोटों के निशान होना भी बताया है। घटना की सूचना पर हटा थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। और मामले की जांच शुरू की है
हटा टीआई हरिराम पांडे के मुताबिक परिजनों ने गांव के ही करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पंचनामा कार्यवाही के बाद मर्ग कायम किया है। पीएम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-------


By - Shantanu Bharat damoh
10-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.