ऐसा लगता है की विपक्ष के समय अवैध उत्खनन होता ही नहीं था- खनिज मंत्री || SAGAR TV NEWS ||

 

 

मध्यप्रदेश के खनिज एवं श्रम मंत्री और पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बड़ा बयान देते हुये विपक्ष पर तंज कसा है। विपक्ष के द्वारा लगातार उठाये जा रहे अवैध उत्खनन के मुद्दे पर पलटवार करते हुए उन्होने कहा कि ऐसा लगता है। की विपक्ष के समय पर अवैध उत्खनन होता ही नहीं था। उनके समय पर तो बहुत शांतिकाल था और कोई काम चलता ही नही था। इसलिए विपक्ष अभी काम कर रहा है कोई दांडी यात्रा कर रहा है तो कोई कुछ। उन्होने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की सरकार के समय बहुत से लोग इन सब कामो में लिप्त थे। उन्हें लग रहा है कि अब नई सरकार आ गई है और उन सबके अवैध काम बंद हो गए हैं इसलिए आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के समय मे एक ठेकेदार को खदानें दे दी गई, महंगे ठेके गए है इसलिये ठेकेदार रेवेन्यू कलेक्ट कर रहे हैं। लेकिन अवैध उत्खनन रोकने के लिए हर जिले मे अभियान चला रहे हैं। मंत्री ने कहा की जहाँ पर अवैध उत्खनन पाया जाएगा वहाँ के संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।


By - Deepak Sharma (Panna,MP)
29-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.