तो वही व्यापारी के विरोध को गलत बता रहे ग्रामीण

 

दुकान की किरायावद्धि का व्यापारी कर रहे विरोध

तो वही व्यापारी के विरोध को गलत बता रहे ग्रामीण


पन्ना जिले की शाहनगर ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित की गई बैठक में पंचायत की सभी 51 दुकानों के किराए में वद्धि का फैसला लिया गया। लेकिन इस फैसले से व्यापारी नाराज है। और ब्यापारी संघ द्वारा विरोध किया जा रहा है। लेकिन सरपंच मनोज जैन का दावा है कि उनका फैसला सही है और नगर वासियों का समर्थन है। बताया जाता है कि इसको लेकर जहां एक ओर ब्यापारी संघ ने प्रसासन को ज्ञापन सौपा है तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने भी पंचायत के फैसले को सही ठहराते हुए एसडीएम रचना शर्मा को ज्ञापन सौंप कर करीब दो दशक पूर्व आवंटित दुकानों को रद्द कर पुनः आवंटन की प्रकिया अपनाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारियों द्वारा पंचायत पर अनायास दवाव बनाया जा रहा जो गलत है। बताया जाता है कि करीब दो दशक पहले पंचायत की पक्की दुकानें पांच सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से व्यापारियों को दी गयी थी। जिसमे 10 प्रतिसत राशि की बढ़ोत्तरी का प्रावधान रखा गया था। लेकिन ब्यापारियों के दबाव के चलते अब तक किसी भी सरपंच द्वारा किराया नही बढ़ाया गया था, लेकिन मौजूदा ग्राम सरकार ने किराया बढ़ाकर पंद्रह सौ रुपए कर दिया है। जिसका ब्यापारी संघ विरोध कर रहा है।


By - sagar tv news
26-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.