घटिया निर्माण कार्य कर ठेकेदारों ने सरकारी जमीन को बेच दिया ! आरोप

घटिया निर्माण कार्य कर ठेकेदारों ने सरकारी जमीन को बेच दिया ! आरोप

ठेकेदारों ने खेल कर सरकारी जमीन को ही बेच दिया !

घटिया निर्माण कार्य कर ठेकेदारों ने सरकारी जमीन को बेच दिया। ये गंभीर आरोप छतरपुर जिले के बक्सवाहा में पार्षदों ने लगाए हैं। बताया गया की बक्सवाहा में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों में ठेकेदारों की मनमानी चल रही हैं। जहां ठेकेदारों द्वारा शासन की गाइड लाइन के मुताबिक सामग्री का उपयोग ना कर अपनी मनमानी से काम किये जा रहे हैं। जहां घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। बता दें की ये पूरा मामला बक्सवाहा के इकलौते पशु चिकित्सा केंद्र का है। जहां वर्तमान समय में अस्पताल की बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य जोरों पर है। जिसमें ठेकेदारों द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इस पर रोक लगाने जब नगर के लोगों ने ठेकेदारों से शिकायतें की तब भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं जब लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर विनोद जैन से इसकी शिकायत की तब उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के साथ रेत की जगह डस्ट का उपयोग होना पाया। और ठेकेदारों को काम रोकने को कहा।
इस मामले में इंजीनियर ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
ऐसा भी आरोप है की सरकारी जमीन को निजी लोगों को बेच दिया।
मामले में तहसीलदार सत्य नारायण शर्मा का कहना है की दोनों आरोप सही हैं।--------


By - Vinod Bilthare Sagar TV News from Bakswaha.
28-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.