बुंदेलखंड की अयोध्या में भगवान राम पालकी में दूल्हा बनकर निकले तो उमड़ा जन सैलाब || SAGAR TV NEWS ||

 

विवाह पंचमी के अवसर पर बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाली पर्यटक और धार्मिक नगरी ओरछा में भगवान राम राजा की बारात पूरे राजसी ठाठवाट के साथ निकाली गई। भगवान राम पालकी में दूल्हा बनकर मंन्दिर से निकले। जिसे पुलिस के जवानों ने सशत्र सलामी दी। राम भगवान की बारात पूरे ओरछा नगर से निकली और भक्तों ने अपने दरवाजे पर भगवान का टीका किया। इसके साथ ही बारात में भक्त बैंड बाजे और डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहेश्थे। जिनमें खासा उत्साह दिखाई दिया। नगर भ्रमण करने के बाद बारात जनकपुरी पहंुची, जहां रात 12 बजे बजे टीका किया गया और विवाह की सारी रस्में अदा की गई। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन चौकस रही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये। भक्तों की सुरक्षा को देखते हुऐ 300 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। गौरतलब है कि ओरछा में भगवान राम राजा के अलावा किसी को भी सलामी नहीं दी जाती है।


By - Sudhir Mawai niwari
29-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.