302 के फरार दो आरोपियों को पुलिस कर ही लिया गिरफ्तार

302 के फरार दो आरोपियों को पुलिस कर ही लिया गिरफ्तार

मामूली बात पर करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

मर्डर के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेष किया गया और जहां उन्हें जेल भेजा गया। मामूली बात पर इन आरोपियों एक व्यक्ति की जान ले ली थी। मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देगढ थाना क्षेत्र का है।
बताया जाता है कि मातेकाखेरा नयागांव में रहने वाला घनष्याम लोधी खेत में पानी लगा रहा था, तब गांव के काशीराम लोधी और दीनदयाल लोधी दूसरी जगह पानी ले जाने के लिए पाईप लगाने लगे। तो घनश्याम ने दूसरी जगह पानी ले जाने से मना किया। इस बात से नाराज होकर उन लोगों ने घनश्याम को लाठी और लोहे की राड से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें उसके पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आ गई। उसे इलाज के लिए बल्देवगढ अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने आरोपी काशीराम लोधी और दीनदयाल लोधी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया। बताया जाता है कि घनश्याम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल टीकमगढ़ रिफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई थी। पुलिस इन आरोपियों की लंबे समय से तलाष भी कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर इन दोनों आरोपियों को पकडा गया।


By - SAGAR TV NEWS
05-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.