दबंग विधायक रामबाई के दरबार में गंगाजल से हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला देखिए

दबंग विधायक रामबाई के दरबार में गंगाजल से हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला देखिए

सिर पर गंगाजल उठवाकर विधायक रामबाई सुर्खियों में आ गई

बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने चौपाल में सबके सामने सरपंच पति को लताड़ लगाई और ग्रामीणों से ली गई घूस के रुपए वापस दिलवाए। इसका वीडियो सामने आया है।
मामला दमोह जिले में विधायक रामबाई के विधानसभा क्षेत्र पथरिया के घोघरा कला गांव का है। कुछ लोगों ने विधायक से शिकायत की थी, कि सरपंच पति खुमान सिंह ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के बदले हजारों रुपए लिए, जिसके बाद विधायक खुद गांव गईं और चौपाल लगाई। यहां उन्होंने फोन करके सरपंच पति को भी बुलाया। पहले तो उसने आनाकानी की लेकिन बाद में उसे चौपाल में आना पड़ा।
विधायक रामबाई ने चौपाल में लोगों से पूछा कि बताओ किसने-किसने खुमान सिंह को पैसे दिए हैं। जिसके बाद गांव के करीब 15 लोगों ने हाथ उठाए। उन्होंने रकम और नाम की एक सूची तैयार करवाई। रामबाई ने खुमान सिंह से कहा कि अभी के अभी सबके पैसे वापस करो, लेकिन सरपंच पति ने कहा फिलहाल मेरे पास इतने पैसे नहीं है, मैं अभी 10 लोगों को 25 हजार रुपए दे रहा हूं और बाकी लोगों के 65 हजार भी थोड़े दिन में दे दूंगा

 


By - SAGAR TV NEWS
05-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.