घरों में सर्वश्रेष्ठ ओपन टैरेस गार्डन वाले 3 विजेताओं को पुरस्कार राशि से किया जाएगा सम्मानित

डॉ. हरीसिंह गौर की जयंती के अवसर पर मनाए गए सागर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार ओपन टैरेस गार्डन कम्पटीशन आयोजित किया गया। इसके तहत सागर के नागरिकों से 19 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक ओपन टैरेस गार्डन कम्पटीशन हेतु ऑनलाइन लिंक या क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से प्रविष्टियां चाही गईं थी। सागर के प्रकृति प्रेमी, जिन्होंने अपने घर की छत पर, बाल्कनी पर सुंदर व व्यवस्थित गार्डन लगाए हैं, ऐसे 58 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया गया। जमा की गई प्रविष्टि के आधार पर श्री आर.डी. चौबे संयुक्त संचालक उद्यानिकी विभाग, श्री केपी श्रीवास्तव प्रशासकीय अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड, श्री राघव शर्मा उपयंत्री स्मार्ट सिटी, सुश्री अमिता बघेल उपयंत्री स्मार्ट सिटी एवं सुश्री वैदेही चौबे एसोसिएट आर्किटेक्ट पीएमसी सहित स्मार्ट सिटी एवं उद्यानिकी विभाग के कुल 5 सदस्यों की बनाई गई समिति द्वारा स्थल निरीक्षण कर मूल्यांकन करना प्रारम्भ किया गया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ओपन टैरेस गार्डन कम्पटीशन हेतु प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर 5 दिसंबर से मकरोनिया क्षेत्र के प्रतिभागियों के ओपन टैरेस गार्डन का निरीक्षण समिति द्वारा किया गया, 6 दिसंबर को मोतीनगर कटरा क्षेत्र, 7 दिसंबर को गोपालगंज तिली क्षेत्र एवं 8 दिसंबर को शेष बची प्रविष्टियों के मूल्यांकन हेतु निरीक्षण किया जाएगा। मूल्यांकन समिति ओपन टैरेस गार्डन कम्पटीशन के प्रतिभागियों के गार्डन का मूल्यांकन कर नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी महोदय को 7 दिवस में मूल्यांकन पत्र प्रस्तुत करेगी। इस मूल्यांकन पत्र के आधार पर विजेताओं की घोषणा कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टैरेस गार्डन वाले 3 विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। ओपन टैरेस गार्डन कम्पटीशन हेतु प्रथम पुरस्कार राशि रूपये 15000/-, द्वितीय पुरस्कार राशि रूपये 10000/-, एवं तृतीय पुरस्कार राशि रूपये 5000/- निर्धारित की गई है।


By - sagartvnews
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.